जीप पर सवार इल्लियां शरद जोशी हिंदी पाठ 3 सारांश और MCQ 1st year
college-and-competition-preparation.blogspot.com
जीप पर सवार इल्लियां
शरद जोशी
हिंदी पाठ 3
सारांश और MCQ 1st year
प्यारे साथियों इस पाठ में हम जीप 🚘पर सवार इल्लियाँ🐛, शरद जोशी कृत का अध्ययन करेंगे। इसके अंतर्गत हम MCQ क्वेश्चंस को सॉल्व करेंगे एवं उसके साथ-साथ ही कांसेप्ट को पढ़ेंगे। इससे हमें फायदा ही होगा कि हमारा बहुत ही कम समय में दोगुनी तैयारी हो जाएगी हम पाठ का सारांश भी समझ जाएंगे और सारे इंर्पोटेंट क्वेश्चंस भी पढ़ लेंगे।
इसी तरह हमारा फाउंडेशन कोर्स बहुत ही आसानी से कंप्लीट हो जाएगा और हमें बाकी के सब्जेक्ट को पढ़ने में सरलता होगी।
तो चलिए शुरू करते हैं so let's start
1Q जीप पर सवार इल्लियाँ 🐛 (caterpillars on jeep) नामक पाठ की, विधा (genre) क्या है ❓
कहानी
एकांकी
नाटक
व्यंग
उत्तर : व्यंग (satire)
2Q जीप पर सवार इल्लियाँ🐛 नामक पाठ के रचनाकार(author) कौन हैं ❓
प्रेमचंद
भारतेंदु हरिश्चंद्र
मैथिलीशरण गुप्त
शरद जोशी
उत्तर : शरद जोशी
3Q शरद जोशी का जन्म कब हुआ था❓
20 मई 1931
21 मई 1931
22 मई 1931
23 मई 1931
उत्तर : 21 मई 1931
नोट : शरद जोशी का पूरा नाम शरद कुमार जोशी है इनका जन्म 21 मई 1931 को उज्जैन में हुआ था उनके पिता, श्री निवास जोशी एवं माता शांति थी। इनके पिता मध्य प्रदेश रोडवेज में डिपो प्रबंधक थे।
4Q शरद जोशी कुल कितने भाई बहन👨👨👦👦 थे ❓
दो
चार
छे
आठ
उत्तर: छः
नोट शरद जोशी स्वयं बताते हैं कि वह कुल 6 भाई बहन 👨👨👦👦 थे। उनका परिवार मूल रूप से गुजराती है। उनकी पत्नी का नाम इरफाना सिद्धकी था। शरद जोशी जी ने अपने स्नातक की शिक्षा इंदौर के होलकर कॉलेज 🏫 से पूरी की।
5Q शरद जोशी की मृत्यु कब हुई
5 सितंबर 1991
4 सितंबर 1991
6 सितंबर 1991
7 सितंबर 1991
उत्तर : 5 सितंबर 1991
नोट: शरद कुमार जोशी जी की मृत्यु 5 सितंबर 1991 में मुंबई में 60 वर्ष की आयु में हुई।
6Q अंधों का हाथी 🐘शरद कुमार जोशी की कौन सी विधा है निबंध
व्यंग (satire)
कहानी
नाटक (Drama)
उत्तर : नाटक
नोट : शरद कुमार जोशी ने नाटक भी लिखे हैं इनमें से अंधों का हाथी🐘 एवं एक गधा 🐴 उर्फ अलादाद ख़ां प्रमुख है।
Important point Sharad Kumar Joshi ki व्यंग्य संग्रह (satire collection) :परिक्रमा, किसी बहाने, तिलिस्म रहा किनारे बैठ, मेरी श्रेष्ठ व्यंग्य रचनाएं , दूसरी सतह , हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे, यथासंभव, जीप पर सवार इल्लियाँ आदि
फिल्म लेखन ; क्षितिज, छोटी सी बात , सांच को आंच नहीं , गोधिल, उत्सव आदि
शरद कुमार जोशी ने कई दूरदर्शन धारावाहिक भी लिखे हैं जिनमें से यह जो है जिंदगी, विक्रम बेताल, सिंहासन बत्तीसी, वह जनाब, देवी जी, प्याली में तूफान , दाने अनार के , यह दुनिया गजब की आदि प्रमुख है।
7Q शरद जोशी को किस वर्ष भारत सरकार ने पद्मश्री से विभूषित कर सम्मानित किया ❓
1990
1991
1992
1993
उत्तर: 1990
नोट: शरद कुमार जोशी को अनेक पुरस्कार मिले जिनमें से चकल्लस पुरस्कार , काका हाथरसी पुरस्कार , सास्वत मार्तंड पुरस्कार एवं पद्मश्री पुरस्कार द्वारा पुरुष्कृत किया गया।
पाठ का सारांश एवं इंपॉर्टेंट MCQ
सारांश भाग 1 : शरद जोशी द्वारा लिखित जीप पर सवार इल्लियां एक व्यंग प्रधान निबंध है इसमें लेखक ने सरकारी अफसरो 👮 की भ्रष्टाचार(Corruption) एवं स्वार्थता के विषय में लिखा है जिससे जनता को बहुत बड़ा नुकसान भी भुगतना(Bear) पड़ता है। शरद कुमार जोशी ने इन भ्रष्टाचारियों को जीप पर सवार इल्लियों🐛 की तरह बताया है जो की चने की तरह देश को खोखला करते जा रहे हैं
मौसम के खराब रहने, अधिक वर्षा ☔ होने , ठंड बढ़ जाने आदि के कारण चने के खेत में इल्लियां लग गई।
8Q प्रस्तुत पाठ में लेखक ने किसके ऊपर व्यंग लिखा है किसान के ऊपर
स्वयं के ऊपर
अपने मित्र के ऊपर
सरकारी कर्मचारियों के ऊपर
उत्तर: सरकारी कर्मचारियों के ऊपर
(over government employees)
9Q इल्लियां क्या है
देश के सरकारी कर्मचारी
लेखक का मित्र
चने पर लगने वाले कीड़े
इनमें से कोई नहीं
उत्तर: चने में लगने वाले कीड़े (gram insects)
10Q इल्लियां, खेतों में लगने का क्या कारण था
अधिक वर्षा होना
मौसम का खराब होना
ठंड बढ़ जाना
उपर्युक्त सभी
उत्तर: उपर्युक्त सभी
सारांश भाग 2 शहर के किसानों के खेतों में चने के पौधों में इल्लियां फसल को खराब कर रही हैं, जिसके कारण से अखबारों में, नेताओं में इसकी चर्चा खूब बढ़ गई । लेखक कहते हैं कि इल्लियां तो चने की फसल को बर्बाद करती है मैंने चने को कभी खाया नहीं पर फिर भी मेरी फोटो नहीं आई, पर इल्लियों की फोटो अखबार पर आ गई।
लेखक का मानना है कि एकाध मित्र बुद्धिमान भी होने चाहिए क्योंकि उन्हें इल्ली का मतलब नहीं पता था इसलिए उन्होंने अपने एक मित्र से पूछा तो मित्र ने बताया कि मुझे इल्ली का तो नहीं पता पर इला का अर्थ पता है। इला, अन्न (खाद्य पदार्थ Food ingredient ) की अधिष्ठात्री देवी अर्थात पृथ्वी है ।
इस पर लेखक एक संबंध निकलते हैं कि इला अन्न की अधिष्ठात्री देवी है जबकि इला की पुत्री इल्ली अन्न की नष्टार्थी (नष्ट आर्थी ) देवी हैं।
11Q अन्न की नष्टार्थी देवी कौन है
इला
इल्ली
भ्रष्टाचारी
किसान
उत्तर : इल्ली
12Q अन्न की अधिष्ठात्री देवी कौन है
इला
इला की पुत्री
किसान
लेखक
उत्तर: इला
13Q इल्लियां किसकी पुत्रियां है
इला की
किसान की
लेखक की
चने की
उत्तर : इला की
14Q लेखक के अनुसार एकाध मित्र कैसे होने चाहिए
बुद्धिमान
बेवकूफ
व्यापारी
भ्रष्टाचारी
उत्तर : बुद्धिमान
15Q इला है
पृथ्वी
आकाश
समुद्र
वायु
उत्तर: पृथ्वी।
सारांश भाग 3 शरद जोशी कहते हैं कि चने का ना पेड़ होता है ना झाड़ , चने का पौधा होता है। चने में इल्लियां लगने के कारण अखबारों में लेख छपने लगे , सरकार जागी , मंत्री जागे अफसर जागे , और फाइलें खुलने लगी , कार्यकारी कार्यकर्ता , अधिकारी घर से बाहर निकाल गांव की ओर बढ़ने लगे इस प्रकार इल्ली का मामला दिल्ली तक पहुंचा दिल्ली से आदेश पहुंच की हवाई जहाज द्वारा दवा का खेत में छिड़काव कराया जाए ।
कुछ समय पश्चात एक दिन इल्ली उन्मूलन की प्रगति की जांच करने हेतु कृषि अधिकारी आते हैं इसके साथ जांच अधिकारी लेखक एवं लेखक के मित्र को अपने साथ ले चलते हैं। रास्ते भर में लेखक का मित्र अपने विभाग के कर्मचारियों की बुराई करता रहा।
16Q चने का होता है
पेड़
झाड़
पौधा
लता
उत्तर : पौधा
17Q इल्लियों के निरोध के लिए दवा का छिड़काव किसके द्वारा कराया गया
बस के द्वारा
मोटर के द्वारा
हेलीकॉप्टर 🛬 के द्वारा
कर्मचारियों द्वारा
उत्तर : हेलीकॉप्टर द्वारा
18Q दिल्ली उन्मूलन की जांच के लिए कृषि अधिकारी अपने साथ किसको ले जाते हैं
लेखक के मित्र को
नेताजी को
लेखक एवं उसके मित्र को
उत्तर : लेखक एवं उसके मित्र को
19Q इल्ली उन्मूलन की.................. देखने खेतों में चलो
प्रगति
प्रथा
नियोजन
नियंत्रण
उत्तर : प्रगति
सारांश भाग 4 जब उच्च अधिकारी खेतों में पहुंचे तो वहां किसान एवं छोटा अफसर उसका इंतजार कर रहा था लेखक ने किस से पूछा कि जब तुम यहां खुदाई करते हो तो क्या निकलता है तो किस ने कहा मिट्टी निकलती है इस पर लेखक ने कहा कि इसका मतलब यहां पहले भी मिट्टी थी।
लेखक कहते हैं कि मैं भी इतिहास में रुचि रखता हूं अगर यहां खोदने में नगर निकलता इस तो इसका मतलब यह होता कि यहां पहले नगर बसे थे लेकिन क्योंकि यहां पर खुदाई करने पर केवल मिट्टी निकलती है इसका मतलब यह है कि यहां पहले मिट्टी ही थी।
बड़ा अफसर छोटे अफसर से पूछता है कि खेत में इल्लियां तो नहीं ,यदि हो तो दवाई का छिड़काव कर दो एवं जैसे स्थिति हो मुझे बताना । छोटे अफसर ने हां में हां मिलाई।
20Q खुदाई करने से किसका पता चलता है
भूगोल का
विज्ञान का
इतिहास का
राजनीति का
उत्तर: इतिहास का।
सारांश भाग 4 जाते वक्त बड़े अफसर ने कहा कि मेरी गाड़ी में चना रखवा दो मुझे बहुत पसंद है। तो फिर छोटे अफसर ने किसन से घुड़ककर कहा कि तेरे खेत में इल्ली है? तो किसान डर गया कि कहीं कोई गड़बड़ तो नहीं हुई, कहीं उसका खेत जप्त ना हो जाए इसलिए वह हाथ जोड़कर कांपने लगा तब छोटे अफसर ने कहा अच्छा एक काम कर हरा चना उखाड़ कर साहब जी की जीप में रखवा दे।
इधर बड़ा अफसर लेखक से बातें कर रहा था की आठवीं कक्षा में उन्होंने मैथिलीशरण गुप्त की ग्राम जीवन पर आधारित एक कविता पढ़ी थी जिसे वह जब-जब पढ़ते हैं वह ऐसे ही हरे भरे खेतों में घूमने के लिए आ जाते हैं उन्हें हरे भरे खेत और ग्राम जीवन बहुत पसंद है।
21Q किसान को घुड़ककर इल्ली के बारे में किसने पूछा
नेता ने
संपादक ने
लेखक ने
छोटे अफसर ने
उत्तर: छोटे अफसर ने
22Q मुझे खेतों में अच्छा लगता है , यहां सचमुच जीवन है, शांति सुख है, ऐसा किसने कहा
छोटे अफसर ने
बड़े अफसर ने
लेखक ने
किसान ने
उत्तर: बड़े अफसर ने
23Q किसान हाथ जोड़कर कांपने लगा क्योंकि उसे डर था कि कन्हि
खेत उजड़ न जाए
खेत जप्त ना हो जाए
अफसर की डांट ना खानी पड़े
जुर्माना न भरना पड़े
उत्तर: खेत जप्त ना हो जाए
24Q किसान को क्या जीप में रखने के लिए कहा गया ❓
इल्लियां
हरा चना
लेखक की पुस्तक
मिट्टी
उत्तर: हरा चना
25Q बड़े अफसर ने लेखक को किसकी कविता सुनाई❓ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
मैथिली शरण गुप्त
माखनलाल चतुर्वेदी
जयशंकर प्रसाद
उत्तर :मैथिलीशरण गुप्त
26Q मैथिलीशरण गुप्त की ग्राम जीवन पर लिखी गई कविता बड़े अफसर ने किस कक्षा में पड़ी थी❓
सातवीं
आठवीं
नवमी
12वीं
उत्तर :आठवीं
सारांश भाग 6 हरे चने का ढेर लेकर लेखक का मित्र छोटा अफसर और बड़ा अफसर जीप पर सवार होकर आगे बढ़ गए तब किसान ने चैन की सांस ली। लेखक को लगा कि जीप पर तीन आदमी नहीं बल्कि तीन इल्लियां सवार हैं। इसीलिए लेखक ने इस पाठ का नाम जीप पर सवार इल्लियां रखा।
लेखक कहते हैं कि जिस प्रकार चने को खाकर एवं किसान की फसल बर्बाद करके इल्लियों की तस्वीर फोटो अखबारों पर आती है ,इल्लियां अपनी मां , धरती मां इला की कमाई खाकर अखबारों में पब्लिसिटी पाती है। उसी प्रकार इन भ्रष्टाचारियों (the corrupts) द्वारा भी देश को खोखला किया जा रहा है।
27Q जीप पर कितनी इल्लियां सवार हैं❓
एक
दो
तीन
चार
उत्तर : 3
28Q जीप पर सवार तीन इल्लियां कौन है❓
किसान, छोटा अफसर, बड़ा अफसर
लेखक, लेखक का मित्र, किसान
लेखक का मित्र , छोटा अफसर, बड़ा अफसर
लेखक का मित्र , बड़ा अफसर, किसान
उत्तर: लेखक का मित्र, छोटा अफसर ,बड़ा अफसर।
29Q लेखक ने सरकारी कर्मचारियों की तुलना किससे की❓
किसान से
मिट्टी से
चने से
इल्लियों से
उत्तर : इल्लियों से
30Q कौन किसकी कमाई खाकर पब्लिसिटी लूटता है❓
इल्लियां इला की
अफसर किसान की
किसान खेत की
अखबार इल्लियों की
उत्तर: इल्लियां इला की
31Q जीप पर सवार इल्लियां पाठ में अफसर की किस मनोवृति पर प्रकाश डालता है❓
घटिया सोच
स्वार्थ
भ्रष्टाचार
उपर्युक्त सभी
उत्तर: उपर्युक्त सभी
32Q पब्लिसिटी का क्या अर्थ है ❓
भाषण
प्रचार प्रसार
लोकप्रियता
राजनीति
उत्तर : प्रचार प्रसार
सारांश भाग 8 लेखक कहते हैं कि चने के बारे में मेरी इतनी ही जानकारी है जितना कि हर बेसन खाने वाला आदमी के पास होती है। इल्लियों की तस्वीर अखबार पर छपी लेखक की नहीं छपी तो लेखक कहते हैं कि उनके साथ पक्षपात हुआ। लेखक ने कहा इल्ली की बात दिल्ली राजधानी तक पहुंची अर्थात राजधानी को रेंगती हुई रिपोर्ट ने घेर लिया।
Important point : शरद जोशी करारे व्यंग्य और प्रहार करने वाले अत्यंत प्रसिद्ध व्यंग्यकार( satirist ) हैं उनका पहला व्यंग परिक्रमा था जो की नई दुनिया पत्रिका में प्रकाशित हुआ। नवभारत टाइम्स के प्रतिदिन नामक स्तंभ के लिए उन्होंने 7 वर्षों तक लेखन कार्य किया। उन्होंने 35 वर्षों तक कवि सम्मेलनों के मंच पर गद्य की अस्तित्व को जोर शोरों से कायम रखा।
शरद जोशी की प्रसिद्ध विदेश में भी थी जापान में शरद जोशी के कई नाटकों का अनुवादित मंचन भी हुआ। जोशी जी ने समाज में व्याप्त बुराई एवं भ्रष्टाचार को अपने व्यंग्य के माध्यम से उकेरा है।
33Q मेरे पास चने के बारे में इतनी ही जानकारी है जितनी हर बेसन खाने वाले के पास होती है, यह किसका कथन है ❓
लेखक का
पाठक का
छोटे अफसर का
किसान का
उत्तर :लेखक का।
34Q किसके साथ पक्षपात हुआ❓
किसान के साथ
इल्लियों के साथ
लेखक के साथ
लेखक के मित्र के साथ
उत्तर: लेखक के साथ
35Q शरद जोशी का पहला व्यंग कौन सा था ❓
परिक्रमा
विक्रम बेताल
प्रेमचंद के फटे जूते
उधर का अनंत आकाश
उत्तर: परिक्रमा
नोट यदि आपको याद हो तो अपने नाइंथ क्लास में शरद जोशी का एक व्यंग्य पढ़ा था उधर का अनंत आकाश।
इसी प्रकार पिछली कक्षाओं में अपने ईदगाह ,बड़े घर की बेटी, पंच परमेश्वर, नमक का दरोगा ,दो बैलों की कथा ,परीक्षा आदि मुंशी प्रेमचंद की कई कहानियां पड़ी थी।
नौवीं क्लास में अपने पंचवटी ( मैथिलीशरण गुप्त ) को भी पड़ा था
36Q नवभारत टाइम्स के किस स्तंभ के लिए शरद जोशी ने लगातार 7 वर्षों तक लेखन किया❓
रविवार
बुधवार
प्रतिदिन
कादंबरी
उत्तर : प्रतिदिन
37Q राजधानी को किसने घेरा ❓
इल्लियों ने
किसानों ने
रेंगती रिपोर्टों ने
नेताओं ने
उत्तर: रेंगती रिपोर्टों ने
तो मित्रों इस प्रकार से हमारे हिंदी के तीसरा पाठ भी संपूर्ण हो जाता है इसके साथ ही हिंदी की पहली इकाई भी पूरी हो जाती है अर्थात अब तक का हमने पूरा कोर्स कंप्लीट कर लिया अब हमको अगली इकाई की ओर बहना है
मैं आपको बयान नहीं कर सकता कि मुझे कितनी खुशी हो रही है अब हम अगली इकाई की ओर बढ़ेंगे और धीरे-धीरे इस बुक की सारी इकाइयों को कंप्लीट कर लेंगे फिर मात्र रिवीजन करना बचेगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें