Environmental education , unit 1 चैप्टर1 पार्ट 2
College and competition preparation
First year foundation
First year foundation
Environmental education
Unit 1
Chapter 1
Part 2
इकाई 1 का नाम: पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन Environment and Natural Resources
पाठ 1 का नाम: पर्यावरण Environment
Part 2: वायुमंडल Atmosphere
तो अब हम पर्यावरण के पहले इकाई के पहले पाठ के सेकंड पार्ट को डिस्कस करेंगे पहले पाठ में हमने पर्यावरण क्या है उसकी विशेषताएं कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक और स्थल मंडल को cover किया था । इस पाठ में हम वायुमंडल और कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स की खबर लेंगे।In this lesson we will take information about the atmosphere and some important points.
पर्यावरण से कई देशों ने खूब मुनाफा कमाया है जैसे सऊदी अरब एवं रूस में प्राकृतिक तेल बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिस कारण से वह प्राकृतिक तेल के विशाल निर्यातक देश हैं।
पर्यावरण, पर्यटन स्थल उपलब्ध करवाते हैं, जीवों का आवास, राष्ट्रीय उद्यान, राष्ट्रीय अभ्यारण इन्हीं के कारण है।
अब हम वायुमंडल के बारे में अध्ययन करते हैं
पृथ्वी का वायुमंडल
- .पृथ्वी को घेरने वाले गैसों का आवरण the blanket of gases that surrounds the earth
- .पृथ्वी की सतह से 500 किलोमीटर तक ऊपर up to 500 kilometers above the earth's surface
- 78% नाइट्रोजन Nitrogen
- 21 परसेंट ऑक्सीजन oxygen
- 1 परसेंटेज अन्य गैस other gas ( 0.9% ऑर्गन organ , 0.03 परसेंटेज कार्बन डाइऑक्साइड Carbon dioxide)
- सूर्य की पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा (ओजोन परत) Protection from ultraviolet rays of the sun (ozone layer)
- प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड carbon dioxide for photosynthesis
- पृथ्वी की पुनः उत्सर्जित उष्मा को अवशोषित कर पृथ्वी का तापीय संतुलन को बनाए रखना Maintaining the Earth's thermal balance by absorbing the Earth's re-emitted heat
- जल चक्र में माध्यम medium in the water cycle (जलवाष्प वायुमंडल के कारण ही ऊपर उठता है , एवम बादल हवा के बहाव से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं एवम् वर्षा होती है Water vapor rises due to the atmosphere, and clouds move from one place to another due to the flow of air and it rains.)
पृथ्वी का वायुमंडल 5 परतों में विभाजित है
1. क्षोभ मंडल Troposphere 2. समताप मंडल stratosphere 3. मध्य मंडल(mesosphere) 4.ताप मंडल(आयन मंडल)thermosphere(ionosphere) 5.बाह्य मंडल(exosphere )
- कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रीन गैस भी कहा जाता है
- ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण ग्लोबल वार्मिंग( भूमंडलीय तापन) होता है
- पौधे पत्तियों से केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं जबकि नाइट्रोजन को अपनी जड़ों से लेते हैं एवं प्रोटीन बनाते हैं
- हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा ऑक्सीजन देते हैं।
- गरम गैस हल्की होकर ऊपर उठती है hot gas becomes lighter and rises up
- ठंडी वायु भारी होती है इसलिए नीचे आती है Cold air is heavy so it falls down.
क्षोभमंडल Troposphere
- वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत है The most important layer of the atmosphere is
- ऊंचाई Height :0km - 13km
- मौसम की सभी घटनाएं वर्षा ,कोहरा , ओला , बिजली का कड़कना आदि इसी परत में होती हैं All weather phenomena like rain, fog, hail, lightning etc. occur in this layer.
समताप मंडल stratosphere
- क्षोभमंडल के ऊपर 50 किलोमीटर ऊंचाई तक
- बादलों एवं मौसम संबंधी घटनाओं से लगभग मुक्त इसीलिए हवाई जहाज के उड़ाने के लिए आदर्श स्थिति Almost free from clouds and weather related phenomena hence ideal conditions for flying aeroplanes.
- ओजोन परत पाई जाती है जो सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट ( पराबैगनिक ) किरणों से सुरक्षा करती है कारखानो , एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर से निकलने वाली क्लोरोफ्लोरोकार्बन एवं हैलोजन यौगिक समताप मंडल में ओजोन परत का क्षरण ozone layer depletion करते हैं।
- ओजोन परत के क्षरण एवं ह्रास को ही ओजोन छिद्र कहते हैं ओजोन छिद्र का मतलब यह नहीं है कि ओजोन परत में छिद्र हो गया The erosion and depletion of the ozone layer is called ozone hole. Ozone hole does not mean that there is a hole in the ozone layer.
मध्य मंडल mesosphere
- वायुमंडल की तीसरी परत
- 80 किलोमीटर ऊंचाई
- अंतरिक्ष से प्रवेश करने वाला उल्का पिंड इस परत में आने पर जल जाता है A meteorite entering from space gets burnt when it reaches this layer.
तापमंडल(आयनमंडल)
- 80 से 400 किलोमीटर तक
- रेडियो संचार के लिए उपयोगी useful for radio communication
- रेडियो तरंगों को पुनः परावर्तित करने की क्षमता क्योंकि आयन मंडल में मुक्त इलेक्ट्रॉन बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते है। Ability to reflect radio waves again because Free electrons are found in large quantities in the ionosphere.
- सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट, एक्सरे किरणे , आयन मंडल को पार कर जाती है लेकिन रेडियो तरंगे इस परत को पार नहीं कर पाते हैं ।Ultraviolet and X-ray rays coming from the Sun cross the ionosphere but radio waves are unable to cross this layer.
- ताप मंडल में ऊपर जाने पर तापमान बहुत तीव्रता से बढ़ता है The temperature increases rapidly as we go up in the thermosphere.
तापमान का वायुमंडल में जटिल तरीके से परिवर्तन Complex changes in temperature in the atmosphere
- क्षोभमंडल Troposphere में ऊपर जाने पर ऊंचाई के साथ तापमान घटता है
- 165 मीटर ऊपर जाने पर 1 डिग्री सेल्सियस कम होता है समताप मंडल stratosphere में तापमान लगभग समान बना रहता है
- मध्य मंडल mesosphere में तापमान पुनः ऊंचाई के साथ घटना शुरू होता है
- जबकि ताप मंडल में अत्यंत तीव्रता से बढ़ना शुरू हो जाता है।
बाह्यमंडल exosphere
- सबसे ऊपरी परत
- सबसे आखिरी परत
- हल्की गैस जैसे हीलियम helium एवं हाइड्रोजन hydrogen यही से अंतरिक्ष में तैरती हैं
Other valuable points
क्षोभमंडल एवं समताप मंडल की मध्य सीमा को ट्रोपोपॉज़ के नाम से जाना जाता है The boundary between the troposphere and the stratosphere is known as the tropopause
मंगल एवं शुक्र ग्रह पर जीवन नहीं चल सकता क्योंकि यहां पर वायुमंडल में ऑक्सीजन नहीं है।Life cannot survive on Mars and Venus because there is no oxygen in the atmosphere.
चांद पर तो वायुमंडल ही नहीं है There is no atmosphere on the moon
तो दोस्तों इस प्रकार पर्यावरण के पहले पाठ का सेकंड पार्ट कंप्लीट होता है। आशा करता हूं इसमें आपको बहुत सारी चीज़ सीखने को मिली होगी । बहुत सारी नई चीज़ सीखने को मिली होगी। ऐसे ही सीखते रहिए, फाउंडेशन को हल्के में नहीं लेना है।
बहुत ही ज्यादा गंभीरता से भी पड़ने की जरूरत नहीं है बस हल्की-हल्की प्वाइंट्स पर नजर डालेंगे थोड़ा सा रिवीजन करेंगे तो बहुत अच्छा स्कोर कर सकते हैं ।
धन्यवाद

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें