syllabus part 1 hindi syllabus and english syllabus
College and competition preparation
Introduction and syllabus for 1st year foundation
Part 1
दोस्तों विद्यार्थियों की बहुत बड़ी समस्या रहती है कि कॉलेज में उनकी बुक बहुत महंगी हो जाती हैं। अब ऐसे में वो मेजर सब्जेक्ट की पुस्तक खरीदें या फाउंडेशन की। अगर वह केवल मेजर, माइनर और इलेक्टिव की बुक्स खरीदता है तो उसका 2000 का बजट बन जाता है और अगर पूरी बुक्स खरीदने को सोचे तो उसका 3000 का बिल बनकर तैयार हो जाता है, तो ऐसे में बच्चे क्या करें?
बच्चों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो या कमजोर ना हो पर फिर भी इतनी बड़ी रकम वह बुक्स खरीदने के लिए नहीं लगा पाता यदि वह बुक्स खरीदता भी है तो, ओरिजिनल बुक मार्केट में नहीं मिलती गाइड्स ही उपलब्ध हो पाती हैं। जिनमें से हमें इंपॉर्टेंट पॉइंट्स और नोट्स सेलेक्ट करने पड़ते हैं फिर उन्हें याद करना पड़ता है इसके साथ-साथ कॉलेज में भी daily जाना पड़ता है क्योंकि न्यू एजुकेशन पॉलिसी(NEP) के तहत अब एक वर्ष में 4 सीसीई टेस्ट होंगे जिसको देना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. इस कारण से बच्चों के पास पर्याप्त समय ,पर्याप्त पैसा और पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है कि वह बुक्स को खरीदें, उनमें से नोट्स, ढूंढे उसको याद करें, साथ में कॉलेज भी जाएं।
बच्चे सेकंड हैंड बुक की तलाश करते हैं ,दोस्तों के सामने नाक रगड़ते हैं ,टीचर्स के सामने नाक रगड़ते हैं पर फिर भी उनको एक फटी पुराने बुक्स मिलती है या फिर कई बच्चे नई बुक खरीद तो लेते हैं पर उनको इंपॉर्टेंट पॉइंट्स , इंर्पोटेंट नोट्स ढूंढने का समय नहीं मिल पाता क्योंकि उनके major एवं minor सब्जेक्ट का ही सिलेबस इतना ज्यादा होता है कि वह पूरा दिन उसी में उलझे रहते हैं साथ-साथ उन्हें कंपटीशन की तैयारी भी करनी पड़ती है । जिसमें काफी लंबा समय लगता है फिर उनको याद करने में और ज्यादा समय लगता है
तो बच्चों की इस प्रकार की समस्याओं को हल करने के लिए यह प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है । जहां पर समय-समय पर उनके फाउंडेशन कोर्स की तैयारी को बहुत ही अच्छे से , नोटिस बनाकर तैयार करवाया जाएगा उनको कुछ कुछ समय में पॉइंट्स और नोट्स उपलब्ध कराए जाएंगे रहेगे ।जिनको पढ लेने से , उनके अंदर प्रश्नों को हल करने , पाठ के कांसेप्ट को समझने और MCQ क्लियर करने की क्षमता आएगी और वह एग्जाम में अच्छे नंबर स्कोर कर पाएंगे
अगर विद्यार्थी यह समझते हैं कि फाउंडेशन कोर्स हल्की चीज है तो वह बिल्कुल ही गलत है फाउंडेशन कोर्स को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए इसमें पढ़ाया जाने वाला syllabus हमारी पिछली क्लासों का syllabus ही होता है और यह बहुत ही आसान होता है . बस इसके नोट्स और इंपॉर्टेंट पॉइंट्स को एक दो बार दोहराने की आवश्यकता पड़ती है जिसके कारण से हम अच्छा स्कोर कर पाते हैं। मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, बॉटनी इस तरह के सब्जेक्ट्स का लेवल बहुत ज्यादा टफ(tough) होता है उसमें हम बहुत ज्यादा समय देते हैं फिर भी हमें पूरे नंबर नहीं आ पाते लेकिन फाउंडेशन कोर्स एक ऐसा चीज है जिसमें हम कम समय देकर बहुत ही ज्यादा अंक अर्जित कर सकते हैं। और अपना मार्कशीट में हाई परसेंटेज प्राप्त कर सकते हैं ।
अगर हम फाउंडेशन को हल्के में लेते हैं तो हमारे नंबर पूरे बिगड़ जाएंगे , हमारे परसेंटेज कम हो जाएंगे जिसके कारण से हमको फ्यूचर में मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है
फाउंडेशन का कोर्स केवल कॉलेज का कोर्स नहीं है बल्कि इसके अंदर वह जानकारी है जो की बहुत तरह के कंपीटीशन जैसे IAS , NDA, SSC , MPPSC, UPSC और विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में आती है।
इसीलिए विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वह फाउंडेशन को बिल्कुल भी हल्की में ना लें ।समय-समय पर उसकी तैयारी करते रहें। उसको रिवाइस करते रहें और बस इतना हल्का सा काम करने पर ही , वह उसमें बहुत ही अच्छा स्कोर कर लेंगे साथ-साथ अपने ओवर ऑल परसेंटेज को भी maintain रख पाएंगे
तो उसके लिए अब आपको बुक्स खरीदने की जरूरत जरूरत नहीं बुक्स में से इंपॉर्टेंट पॉइंट्स छाटने की जरूरत नहीं दे आपके लिए यह प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है यहां पर आपको फाउंडेशन कोर्स की अच्छी नोट्स समय-समय पर प्रोवाइड कराती जाती रहेगी जिनको पढ़कर आप न केवल कॉलेज लेवल का बल्कि कंपटीशन लेवल की तैयारी भी कर पाएंगे।
तो चलिए दोस्तों अब हम फर्स्ट ईयर के फाऊंडेशन कोर्सेज की पूरी डिटेल्स और सिलेबस को देख लेते हैं और उसके हिसाब से अपना टाइम टेबल और तैयारी का मैनेजमेंट करते हैं
फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत इस वर्ष 4 सब्जेक्ट्स हैं हिंदी, इंग्लिश, पर्यावरण एवं योग
1. तो हम पहले हिंदी का सिलेबस देखते हैं
हिंदी की पुस्तक का नाम: भाषा और संस्कृति
कुल इकाइयां: 3
इकाई 1: हिंदी कवि ,लेखक एवं व्यंगकार
इकाई 1 के अंदर के पाठ:-
1.मातृभूमि (कविता): मैथिली शरण गुप्त
2. शतरंज के खिलाड़ी (कहानी): प्रेमचंद
3.जीप पर सवार इल्लियां (व्यंग ):शरद जोशी
2. इकाई 2: नैतिक व सांस्कृतिक विचार एवं जीवन दर्शन
इकाई 2 के अंदर के पाठ
१.भारतीय भाषाओं में राम
२.उत्साह (भाव मूलक निबंध): आचार्य रामचंद्र शुक्ल
३.भारत एक है (संस्कृति): रामधारी सिंह दिनकर
४.जीवन व दर्शन :आदि शंकराचार्य
3. इकाई 3 :हिंदी व्याकरण एवं बी शब्द
इकाई तीन के अंदर के पाठ
१.पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द ,अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
२.संधि और उसके प्रकार
३.बीज ,शब्द -धर्म ,अद्वैत ,भाषा ,अवधारणा ,उदारीकरण
तो इस प्रकार आपकी हिंदी की बुक का पूरा सिलेबस का overview खत्म होता है . फाउंडेशन कोर्स हिंदी में मात्र इतना ही सिलेबस है इसको यदि हम थोड़ा सा भी ध्यान देकर पड़े इसमें बहुत अच्छा स्कोर कर सकते हैं.
English syllabus
Book name: English language and Indian culture
Total number of units: 3
First unit :reading, writing and interpretation skills
Chapters of first unit
1.Where The Mind is without fear
Ravindranath Tagore (patriotic poem)
2.National education :MK Gandhi (essay)
3.The Axe :R k Narayan
4.The wonder that was India :A.L. Basham (excerpt)
5.Preface to the Mahabharata
C. Rajagopalachari
Second unit : Comprehension skill
Chapters of 2nd unit
1.Comprehension
2. multiple choice question
3. unseen passage with multiple choice question
Third unit: basic language
Chapters of third unit
1.Vocabulary building :suffix ,prefix, synonyms , antonyms , homophones, homonyms and one word substitution
2.Basic grammar: noun ,pronoun ,adjective, verb, adverb, preposition, article, time and tense etc
आज की पोस्ट बहुत ज्यादा लंबी हो चुकी है आपको पढ़ने में बोरिंग ना हो इसलिए हमने इसके दो पार्ट बनाए हैं।
Introduction and syllabus for 1st year foundation के पार्ट 1 में हमने हिंदी और इंग्लिश के सिलेबस का डिस्कशन किया .
अगले part में हम पर्यावरण एवं योग के syllabus का overview लेंगे।
इस व्हाट्सएप ग्रुप को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शेयर करें ताकि वो भी लाभान्वित हो सके एवं पढ़ाई में आने वाली समस्याओं का सामना न करना पड़े।
धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें