Personality development, chapter 1 , unit 1, part 1
College and competition preparation
1st year vocational course
Unit 1
1st year vocational course
Personality development
Unit 1
Chapter 1
Part 1
दोस्तों हम लेकर के आ गए हैं व्यक्तित्व विकास की प्रथम इकाई का पहला पाठ। व्यक्तित्व निर्माण या विकास परीक्षा की दृष्टि से ही उपयोगी नहीं है बल्कि हमारे जीवन के हर क्षेत्र में हर पहलू में काम आएगा। आजकल विभिन्न प्रतियोगिताओं में कंपटीशन में इंटरव्यू में और प्राइवेट सेक्टर में बड़ी-बड़ी कंपनी में जॉइनिंग में हमारे व्यक्तित्व को ऑब्जर्व किया जाता है हमारे पर्सनालिटी देखी जाती है हमारे बोलने उठने खाने पीने सोचने समझने का तरीका इन सबको नोटिस किया जाता है और उसके आधार पर हमें अच्छी जॉब अच्छा रोजगार मिलता है। अच्छा व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करता है समाज में हमारी प्रतिष्ठा बनता है।
इसलिए इसलिए नई शिक्षा नीति के अनुसार व्यक्तित्व विकास को हमारे पाठ्यक्रम में ऐड किया गया है ताकि बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित ना रहे बल्कि अपने अंदर व्यक्तित्व का निर्माण कर पाए, अपने अंदर एक नई खूबी बना सके।👍
......................................................................................
तो चलिए थोड़ा इंट्रोडक्शन हो जाए
पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, वोकेशनल( व्यवसायिक ) कोर्स है Personality development is a vocational course
इसके अंदर कुल तीन इकाइयां units हैं और प्रत्येक इकाई में लगभग 9 पाठ है, हालांकि पाठ बहुत ही सरल है जिन्हें एक दो बार दोहराने पर दिमाग में अच्छी तरह घुस जाते हैं।
लेकिन बिना प्रैक्टिस के सरल चीज भी कठिन हो जाती है इसलिए जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयत्नरत (striving) रहिए निष्क्रिय Inactive मत रहिए गतिशील dynamic रहिए।
वैसे देखा जाए तो व्यक्तित्व निर्माण का पहला पाठ बहुत लंबा है परंतु यहां पर उसे शॉर्ट रूप में संक्षिप्त में नोटिस के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
😀
तो चलिए बिना समय गवाए शुरू करते हैं
......................................................................................
पहली इकाई: व्यक्तित्व ,सफलता एवं असफलताओं का सामना Unit 1: Personality, Success and Facing Failures
1st पाठ: व्यक्तित्व
Lesson 1 : Personality
तो चलिए पाठ शुरू करते हैं
(1)व्यक्तित्व की अवधारणा (व्यक्तिव है -)
Concept of Personality (Personality is -)
⛔एक व्यक्ति दूसरों के साथ कैसे बातचीत Conversation करता है
⛔दूसरों के साथ संचार Communications करने का तरीका
⛔खुद को समझाने का तरीका way to explain myself
⛔उठने, बैठने का तरीका way to get up and sit
बात करने का तरीका
⛔शारीरिक रूपरेखा physical outline
⛔आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, निश्चिंत्य, स्वावलंबन, स्वाध्याय Self-confidence, self-dependent, carelessness, self-reliance, self-study
⛔ प्रबल मनोबल, उच्च इच्छा शक्ति
strong morale, high will power
⛔ उचित अनुचित में भेद, बुरे और भले की पहचान Differentiation between right and wrong, identification of good and bad.
⛔ मूल्य एवं सद्गुणों का विकास development of values and virtues
⛔शिष्टाचार ,उचित व्यवहार etiquette, proper behavior
⛔सकारात्मक दृष्टिकोण positive outlook
⛔गंभीर परिस्थितियों को सरलता के साथ संभालना handling serious situations with ease
⛔ रचनात्मकता creativity
⛔आकर्षक व्यक्तित्व Attractive personality
⛔आत्म प्रेरणा self motivation
⛔साक्षात्कार में अच्छा प्रदर्शन perform well in interview
⛔मुश्किलों से डटे रहना घबराना नहीं आदि to persevere through difficulties, not to panic, etc.
......................................................................................
Most imp facts for exam
तो इस प्रकार हम देख सकते हैं कि हमारा व्यक्तित्व शारीरिक एवं मानसिक दोनों कारकों पर निर्भर करता है Our personality depends on both physical and mental factors
शारीरिक कारक जैसे उठने, बैठने ,बात करने, चलने फिरने का तरीका
मानसिक कारक जैसे की सोचने, मुसीबत का सामना करने, दृष्टिकोण, दुख में भी खुश रहना ,उचित अनुचित का निर्णय लेना आदि मानसिक कारक है।
इसीलिए व्यक्तित्व को मनोभौतिक प्रणाली psychophysical system कहा गया है।
मन का अर्थ है मानसिक
भौतिक अर्थ है फिजिकल या शारीरिक
👍शिफमैन एवम् कनुक के अनुसार व्यक्तित्व की परिभाषा:
व्यक्तित्व एक मनोवैज्ञानिक विशेषता है जो कि यह प्रतिबिंबित करती है कि कोई व्यक्ति अपने पर्यावरण आसपास के वातावरण से किस प्रकार व्यवहार एवं प्रतिक्रिया करता है।Definition of personality according to Schiffman and Kanuk:
Personality is a psychological characteristic that reflects how a person behaves and reacts to his or her environment.
Trick: शिफ्मैन(schiffman) में man आता है ।
Man=मन=मानसिक , मनोवैज्ञानिक mental, psychological
मतलब यदि कहीं पर भी केवल इतना लिखा आए की व्यक्तित्व एक मनोवैज्ञानिक psychologist विशेषता है तो फिर उत्तर में schiffman ही होगा।
👍गार्डन ऑल पार्ट(gordon allport )के अनुसार
व्यक्तित्व एक गतिशील संगठन है इसमें वह मनोभौतिक विशेषताएं शामिल होते हैं जो उसके पर्यावरण के लिए उसको अद्वितीय समायोजन निर्धारित करते हैं।
Personality is a dynamic organization that includes those psychophysical characteristics that determine its unique adjustment to its environment.
Trick: gordon all port में
तो allport=airport और, Air=बहना (flow)=गतिशीलता dynamic
g=psychological
मतलब जहां पर भी यह लिखा आए कि व्यक्तित्व एक गतिशील dynamic प्रक्रिया है एवं मानोभौतिक psychophysical प्रणालियों है तो वहां पर आंसर गार्डन ऑल पार्ट होगा ।
👍ईसनेक(eysenek ) के अनुसार : व्यक्ति के चरित्र, स्वभाव ,बुद्धि एवं शरीर का स्थिर एवं स्थाई संगठन है जो की एक अद्वितीय समायोजन है।There is a stable and permanent organization of a person's character, nature, intelligence and body which is a unique adjustment.
Trick: ईसनेक me नेक
नेक= अच्छा काम , अच्छाई= अच्छा चरित्र , स्वभाव , बुद्धि
मतलब यदि कहीं पर भी लिखा आए चरित्र, स्वभाव, बुद्धि तो वहां पर आंसर होगा ईसनेक(eysenek)
👍कैमरसन (camerson)के अनुसार व्यक्तित्व व्यवहार प्रणालियों का एक गतिशील संगठन है जो हम में से प्रत्येक के पास होती है।
Trick;: camerson और motion दोनो का उच्चारण समान है तो camerson=motion (dynamic), गतिशील
और camerson में शुरू में c आता है और c के पहले b आता है और b=behaviour (व्यवहार)
व्यक्तित्व की प्रकृति nature of personality
अद्वितीय (सबका अपना unique व्यक्तित्व होता है)
सामाजिक social (वातावरण का भी व्यक्तिव पे प्रभाव पड़ता है)
अनुवांशिकी genetics (लड़के की personality अलग और लड़की की पर्सनैलिटी अलग होती है)
विभिन्न लक्षणों का एकीकरण integration of various symptoms (व्यक्तित्व कोई एक चीज नहीं है बहुत सारे गुण मिलते हैं तब जाकर हमारा अच्छा व्यक्तित्व बनता है)
गतिशील dynamic (व्यक्तित्व में तीव्रता से निरंतर परिवर्तन होता रहता है जैसे कि हमारे बोलने बैठने सोने खान-पान चलने फिरने का तरीका समय के साथ बदलता रहता है)
मनोभौतिक प्रणाली psychophysical system ( हमारा व्यक्तित्व हमारे शारीरिक एवं मानसिक अर्थात मन एवं भौतिक (शारीरिक )दोनों तरह )
सामाजिक social:(समाज का व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है जैसे कि अपने आसपास के बुजुर्गों दोस्तों लोगों को देखकर सुनकर हमारे अंदर भी वैसे ही विशेषताएं आती जाती हैं) है
व्यक्तिव के प्रकार
बहिर्मुखी व्यक्तित्व extrovert personality नाम से स्पष्ट है बहिर्मुखी अर्थात ऐसे व्यक्तित्व के लोग बाहरी वातावरण में रहना, समूह में कार्य करना, समाज के साथ मिलकर रहना पसंद करते हैं ।अकेले कार्य करने की अपेक्षा समूह में कार्य करना अधिक बेहतर मानते हैं।
अंतर्मुखी व्यक्तित्व introvert personality: इस व्यक्तित्व के लोग स्वयं में ही, अकेले में ही रहना ज्यादा अधिक पसंद करते हैं। समूह में कार्य करने की अपेक्षा अकेला कार्य करना इन्हें ज्यादा पसंद होता है।
संवेदन प्रबंधक sensing manager जैसा कि नाम से स्पष्ट है संवेदन(sensing )अर्थात इंद्रियों का उपयोग use of senses
दूसरे शब्दों में संवेदन प्रबंधक व्यक्तित्व वाले लोग समस्याओं को हल करने उनका विश्लेषण (Analysis )करने , उनको आत्मसात( assimilation )करने के लिए अपनी इंद्रियों का उपयोग करते हैं उसे समस्याओं एवं मुद्दों को हल करने के लिए मानकीकृत (standardized )एवं उच्च समाधानों का उपयोग करते हैं। ज्यादा सोच विचार नहीं करते बल्कि सामान्य मार्ग का अनुसरण( Pursuance) करते हैं
अभी इतना ही मिलेंगे अगले पोस्ट में अगले part में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें