environment chapter 1 part 1पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन (Environment and Natural Resources') first chapter.' पर्यावरण अध्ययन . (Environment education) हल्के में मत लेना

पर्यावरण अध्ययन Environmental Education

Chapter 1

Part 1

 फर्स्ट ईयर के बच्चों का फाउंडेशन कोर्स

 हल्के में नहीं लेना है, इसकी भी जमकर तैयारी करनी है 
 नंबर कम नहीं होने देंगे 

पर्यावरण अध्ययन में कुल तीन इकाइयां है और प्रत्येक इकाई में औसतन सात पाठ है 
There are a total of three units in Environmental Studies and each unit has an average of seven lessons.

Environment chapter 1

अगर इसमें ध्यान नहीं दिया तो पीछे हो जाएंगे नंबर बहुत कम हो जाएंगे फिर पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा अगर थोड़ी-थोड़ी भी तैयारी करते हैं तो उसमें बहुत अच्छा स्कोर कर सकते हैं तो बिना समय गवाए चलिए शुरू करते हैं इसका पहला पाठ 'पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन '

If you don't pay attention to it, you will fall behind, your marks will be very low, then there will be nothing left except regrets. If you do a little preparation then you can score very well in it, so without wasting any time let's start Its first lesson  'Environment and Natural Resources'.

Lets get started 

उत्पति एवं अर्थ Origin and meaning


1)  पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति (origin) फ्रांसीसी (French )शब्द एनवायरनर(environner) से हुई है जिसका अर्थ है चारों ओर से घेरना या गिरा हुआ होना अर्थात हमारे चारों ओर का वातावरण एवं परिवेश पर्यावरण कहलाता है दूसरे शब्दों में हम जिस भी चीजों से घिरे हुए हैं वह सब संयुक्त रूप से मिलकर पर्यावरण कहलाता हैं।
The origin of the word environment is from the French word environner, which means to surround or to be surrounded ., means, the atmosphere and surroundings around us are called environment.  

2)  पर्यावरण के घटक 
पर्यावरण कई घटकों पर निर्भर करता है जैसे कि सूर्य का प्रकाश जलवायु मौसम जीव जंतु आदि इसलिए यह बहुआयामी कहलाता है। .
Environment depends on many components like sunlight, climate, weather, animals etc. hence it is called multidimensional (multifaceted).


3) पर्यावरण के तीन घटक होते हैं 1) जैविक घटक 2 )अजैविक घटक 3) सांस्कृतिक घटक ।
पर्यावरण के ऐसे घटक जो की जीवित प्राणी है या जिनमें जीवन है ,जैविक घटक कहलाते हैं । जैसे पशु पक्षी मनुष्य सूक्ष्मजीव पौधे आदि ।
पर्यावरण के ऐसे अंग जिनमें जीवन नहीं है ,जो की निर्जीव हैं वह अजैविक घटक कहलाते हैं।
हमारे चारों ओर का मानवीय वातावरणा या माहौल सांस्कृतिक पर्यावरण कहलाता है।
खुशकाल एवं सकारत्मक वातावरण हमारे विकास एवं स्वस्थ रहने में सहायक है। जबकि नकारात्मक पर्यावरण मानसिक एक शारीरिक अस्वस्थता का कारण है।

Environment has three components -
1) Biological OR Biotic component
 2) Abiotic component
 3) Cultural component.
Such components of the environment which are living beings or which have life are called biotic components. Like animals, birds, humans, microorganisms, plants etc.
Those parts of the environment which do not have life, which are non-living, are called abiotic components. eg cimate sunlight building vehicle ete.
The human environment around us is called cultural environment.
Happy  and positive environment are helpful in our development and staying healthy. Whereas negative environment causes mental as well as physical ill health.


4) Q)पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ............
4) When was the Environment Protection Act passed............
 उत्तर :1986

5) अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर अपने आप को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया को हाइजीन कहते हैं जैसे कि आसपास साफ सफाई , फर्श को साफ , आसपास कचरा  ना फैलाना , कीटाणु रहित उपकरण के द्वारा साफ सफाई करना,  समय-समय पर हाथ धोना आदि
 The process of keeping oneself healthy by keeping one's surrounding environment clean is called hygiene, such as cleanliness around, clean floor, not spreading garbage around, germ free.

6) Q) पर्यावरण अध्ययन के लाभ ?
) Benefits of environmental studies?
Ans:पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत वातावरण वृक्ष नदियों प्राकृतिक संसाधनों को तो सुरक्षित रखा ही जाता है साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण (pollution control) ,आपदा प्रबंधन (,disaster management) बेरोजगारी को दूर करना (eliminate unemployment ) बीमारियों को निपटाना और जीवन को स्वस्थ करना (Dealing with infectious diseases and making life healthy) आदि भी आता है ।
आजकल औद्योगिकरण शहरीकरण बहुत बढ़ रहा है इसके कारण से प्रदूषण एवं पर्यावरण को क्षति भी बढ़ रही है जिसके कारण से प्रत्येक उद्योग एवं इंडस्ट्री को अपने उत्पादों के साथ-साथ एक ऐसा विभाग भी खोलना पड़ता है जो कि उसके उद्योग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करें व उसके प्रोडक्ट पर्यावरण को हानि न पहुंचाएं , इसके लिए परामर्श दें अनुसंधान करें , जिस कारण से पर्यावरण अध्ययन रोजगार के क्षेत्र में भी अच्छा SCOPE प्रदान करता है।
Nowadays, industrialization and urbanization are increasing a lot, due to which every industry  has to open a department along with its environment. Due to which environmental studies also provides good SCOPE in the field of employment.

पर्यावरण संरक्षण के लिए कई तरह के सरकारी एवं गैर सरकारी विभाग है जिस कारण से हमें सरकारी एवं गैर सरकारी रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैंThere are many types of government and non-government departments for environmental protection, due to which government and non-government employment opportunities are available to us.
इस क्षेत्र में साफ सफाई कर्मचारी,( Cleaners), वैज्ञानिक , पत्रकार , अभियंता (engineer ), व्याख्याता(professor/lecturer ) ,आदि कई तरह के पद उपलब्ध है।


7) Q)NGO का फुल फॉर्म क्या है? 
Ans: NGO: Non Government Organization 
 NGO  गैर सरकारी संस्थाएं हैं ,जो की विभिन्न प्रकार के सामाजिक समस्याओं(social problems)के लिए कार्य करते हैं ,जैसे कि आपदा प्रबंधन,(disaster management), नशा मुक्ति (Deaddiction),पर्यावरण(environment )संरक्षण(protection ),जागरूकता(awareness )आदि



8)  पर्यावरण 4 मंडलों(sphere )में विभाजित है, स्थलमंडल(lithosphere ),वायुमंडल (atmosphere),जल मंडल (hydrosphere),जैव मंडल(biosphere).

स्थलमंडल lithosphere


 1) :पृथ्वी का संपूर्ण ठोस एवं कठोर भूभाग मिलकर स्थलमंडल कहलाता है।The entire solid and hard land of the Earth together is called lithosphere.
सभी महाद्वीपों, पर्वत, मैदान, पठार, रोड ,मैटल ,टैकटोनिक प्लेट्स आदि स्थल मंडल स्थल मंडल के अंग है
All continents, mountains, ground, plateaus, roads, metal, tectonic plates etc. are parts of the lithosphere.
 
2) हमारे पृथ्वी का स्थलमंडल गोलाकार है जो कि तीन परतों में  विभाजित है ।Our Earth's lithosphere is spherical and divided into three layers.
 सबसे ऊपरी परत भूपर्पटी या भूपटल है । The uppermost layer  is crust  
उसके बाद मध्य परत, मेंटल ( प्रवार) कहलाती है ।सबसे आखरी एवं आंतरिक परत क्रोड कहलाती है ।After that, the middle layer is called mantle. The last and innermost layer is called core.



3) पृथ्वी का 30% भाग स्थल मंडल है।
सबसे बाहरी परत अर्थात पर्पटि है जिसकी गहराई महाद्वीप पर 35 किलोमीटर एवं महासागरों पर 5 किलोमीटर है।
महाद्वीपीय पर्पटि में मुख्य रूप से सिलिकॉन एवं अल्युमिनियम पाया जाता है इसी कारण इसे सिएल ( सि: सिलिकन , एल: एल्यूमिनियम )भी कहते हैं।
महासागरीय पर्पटि में मुख्य रूप से सिलिकॉन एवं मैग्नीशियम पाया जाता है इसलिए इसे (सिमै )भी कहते हैं
भूपर्पटी में कई तरह के खनिज कार्बनिक एवं अकार्बनिक पदार्थ , अम्ल , क्षार,  चट्टानें , जीवाश्म , ईंधन आदि पाए जाते हैं।Many types of minerals, organic and inorganic substances, acids, alkalis, rocks, fossils, fuels etc. are found in the earth's crust.

4) पृथ्वी की दूसरी परत अर्थात मध्य परत मेंटल या भू प्रवार है जिसका तापमान बहुत गर्म होता है इसमें विभिन्न प्रकार के गैसें की बहुत गर्म वाष्प होती है। यह परत 2900 किलोमीटर गहरी होती है।

5) भूपर्पटी की निचली परत बहुत मजबूत एवं चपटी चट्टानों से बनी होती है जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स या lihtospheric  प्लेट्स कहते हैं जिन पर गर्म गैसों एवं जलवाष्प का बहुत अधिक दबाव पड़ता है जिस कारण से यह कभी-कभी कंपन करने लगते हैं या परस्पर रगड़ खा जाती हैं जिससे भूकंप उठ जाता है
The lower layer of the earth's crust is made of very strong and flat rocks, which are called tectonic plates or lihtospheric plates, on which there is a lot of pressure of hot gases and water vapor, Due to which they sometimes start vibrating or rub against each other, causing earthquakes.

6) टैकटोनिक प्लेट्स के बीच में दरार आने पर द्रवित मैग्मा या लावा ऊपर आ जाता है जिससे ज्वालामुखी विस्फोट होता है।
When there is a crack between the tectonic plates, liquid magma or lava comes up, causing a volcanic eruption.
टैकटोनिक प्लेट्स तीन प्रकार की होती है

7)पृथ्वी की तीसरी एवं अंतिम एवं सबसे गहरी परत क्रोड है जिसका तापमान सबसे अधिक होता है इसमे धातु एवं चट्टान पिघले हुए अवस्था में है जिन्हें लावा या मैग्मा कहते हैं।
पृथ्वी की यह परत 3500 किलोमीटर गहराई तक पाई जाती है।
पृथ्वी की इस परत क्रोड में मुख्य रूप से लोहा एवं निकल पाया जाता है इसलिए इसे निफै  (निकल व फेरस) भी कहते हैं।

8) ऐसा स्थल या भूभाग जो चारों तरफ से जल से गिरा होता है द्वीप कहलाता है एवं यदि स्थल बहुत ही बड़ा हो तो यह महाद्वीप कहलाता है।Such a  land which is surrounded by water from all sides is called an island and if the land is very large then it is called a continent.
पृथ्वी का स्थलमंडल कुल सात महाद्वीपों में विभाजित है एशिया महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप , यूरोप महाद्वीप , उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिका ।
एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है जबकि ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

8) ऐसी समतल भूमि जो कि पृथ्वी से बहुत अधिक ऊंचाई पर हो पठार कहलाती है।Such a flat land which is at a very high height from the earth is called a plateau.

विश्व का सबसे ऊंचा पठार एवं बड़ा पठार तिब्बत का पठार है जो कि संसार की छत के नाम से जाना जाता है।The highest plateau and largest plateau in the world is the Tibetan Plateau which is known as the roof of the world.

भारत का सबसे बड़ा पठार दक्कन का पठार है जबकि सबसे छोटा पत्थर छोटा नागपुर का पत्थर है The largest plateau of India is the Deccan Plateau while the smallest is the Chota Nagpur Plateau.

9) तीन ओर से समुद्र द्वारा गिरा हुआ भूभाग  प्रायद्वीप कहलाता है।The land surrounded by sea on three sides is called peninsula.

विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप है
भारत भी एक प्रायद्वीप है।The largest peninsula in the world is the Arabian Peninsula.
India is also a peninsula.

10) विश्व का सबसे गहरा, गर्त प्रशांत महासागर का मारियाना गर्त है। The deepest trough in the world is the Mariana Trench in the Pacific Ocean. 

विश्व की सबसे गहरी खान दक्षिण अफ्रीका में मापोनेंग  नाम की सोने की खान है जो की 4 किलोमीटर गहरी है।
The world's deepest mine is a gold mine named Maponeng in South Africa which is 4 kilometers deep.


 भारत के कोलार (बंगलोर) कर्नाटक की सोने की खान विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सोने की खान है।
The gold mine of Kolar (Bangalore) Karnataka, India is the second largest gold mine in the world.

11)  विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट है
माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है जिसका वास्तविक नाम सागरमाथा है इसका सर्वे (survey) जॉर्ज एवरेस्ट ने किया था उन्हीं के सम्मान में इस पर्वत चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट रखा गया। 
The highest mountain in the world is Mount Everest
Mount Everest is located in Nepal, whose real name is Sagarmatha. Its survey was done by George Everest. In his honor, this mountain peak is named Mount Everest.

विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी काराकोरम पर्वत श्रृंखला की दूसरी पर्वत चोटी (k-2 )है। जिसे गॉडविन ऑस्टिन भी कहा जाता है।
The second highest mountain peak in the world is the second peak (k-2) of the Karakoram mountain range. Also known as Godwin Austin.

भारत का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कंचनजंगा है जो कि पूरे विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है।

12) पूरे विश्व में सबसे बड़ा देश रूस है जबकि एशिया Asia का सबसे बड़ा देश चीन है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व मे सांतवें स्थान पर है।In terms of area, India ranks seventh in the world.
विश्व का सबसे बड़ा वन , अमेजन वन है।

शैल

1) पृथ्वी का भूभाग( स्थलमंडल)  चट्टानों से बना है जिसे शैल कहते हैं । शैल तीन प्रकार के होते हैं आग्नेय शैल अवसादी शैल एवं कायंतरित शैल The Earth's landmass (Lithosphere) is made up of solid bodies which are called rocks. There are three types of rocks: igneous rocks, sedimentary rocks and metamorphic rocks.

2) पृथ्वी की क्रोड से निकलने वाला द्रवित मैग्मा एवं लावा जमकर के आग्नेय शैल का निर्माण करता है। लावा पृथ्वी के बाहर ज्वालामुखी विस्फोट से फब्बारे के रूप में निकलता है तो शीघ्रतापूर्वक जमकर  सूक्ष्म दानेदार रूप में बदल जाता है जिसे बहिरभेदी आग्नेय शैल कहते हैं । जैसे की बेसाल्ट।The liquid magma and lava coming out of the earth's core forms igneous rocks. When lava comes out of the earth in the form of a fountain from a volcanic eruption, it quickly hardens into fine grains.Which is called extrusive igneous rock. such as basalt



3) जब द्रवित मैग्मा crust के नीचे ही धीरे-धीरे ठंडा हो जाता है तो वह बड़े दानेदार चट्टान का रूप धारण करता है जिसे अंतरभेदी आग्नेय शैल कहते हैं । जैसे कि ग्रेनाइट When liquid magma cools slowly beneath the crust, it takes the form of large granular rock which is called intrusive igneous rock. like granite




4) आग्नेय शैलों  के छोटे-छोटे टुकड़े अर्थात कंकड़ और भी ज्यादा रगड़ खाकर अत्यंत सूक्ष्म स्वरूप ग्रहण कर लेते हैं जिसे अवसाद कहते हैं । यह अवसाद हवा , जल आदि के द्वारा जमते जाते हैं एवं विभिन्न प्रकार की परतों के रूप में निक्षेपित(इकट्ठा)  हो जाते हैं जो कि समय के साथ नई तरह की शैल में परिवर्तित हो जाते हैं जिन्हें अवसादी सेल कहते हैं।
जैसे की रेत के दोनों से बलुआ के पत्थर का बनना 
Small pieces of igneous rocks i.e. pebbles get rubbed further and take a very fine form which is called sediment. These sediments get deposited by wind, water etc. and form different types of sediments. These sediments get deposited by wind, water etc. and get deposited in the form of different types of layers which with time get converted into new types of rocks which are called sedimentary cells.




5) अवसादी एवं आग्नेय शैल ताप एवं दाब के प्रभाव से नई तरह के चट्टानों अर्थात शैल में बदल जाती हैं जिन्हें कायंतरित शैल कहते हैं। जैसे कि चूने के पत्थर से संगमरमर का निर्माण और चिकनी मिट्टी से स्लेट का निर्माण।Sedimentary and igneous rocks are transformed into new types of rocks under the influence of heat and pressure, which are called metamorphic rocks. Such as manufacturing of marble from limestone and manufacturing of slate from clay.


Some other important points 


1) पृथ्वी के बाह्य धरातल में सबसे ज्यादा पाए जाने वाली धातु अल्युमिनियम है जबकि सबसे ज्यादा पाए जाने वाला तत्व सिलिकॉन है।
The most abundant metal in the Earth's outer surface is aluminium, while the most abundant element is silicon.

2)  कोयला , पेट्रोलियम, जीवाश्म, और आर्टेशियन कुएं आदि अवसादी चट्टानों में पाए जाते हैं 
Coal, petroleum, fossils, and artesian wells etc. are found in sedimentary rocks.।

3) विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा, भारत और बांग्लादेश की सीमा में स्थित गंगा ब्रह्मपुत्र द्वारा निर्मित सुंदरबन डेल्टा है।
The world's largest delta is the Sundarban Delta, formed by the Ganga and Brahmaputra, located on the border of India and Bangladesh.

4) पृथ्वी का एक प्रतिशत भाग भूपर्पटी है। 84% भाग भूप्रवार (मेंटल ) है जबकि 15% भाग क्रोड है ।
One percent of the Earth is the earth's crust. 84% of it is the mantle while 15% is the core

आज की पोस्ट मे इतना ही मिलेंगे अगले पार्ट में .
ये तो केवल 1 चैप्टर का पार्ट 1 है ऐसे ही कुल 25 चैप्टर है यदि अभी से पढ़ाई शुरू करी तो ही बनेगा वर्ण पछतावे के सिवा कुछ नहीं बचेगा। 


Environment education chapter 1
Part  2 link

धन्यवाद शुक्रिया thank you 

टिप्पणियाँ