Hindi chapter 1: मातृभूमि ऑल imp MCQ lets have a test इससे बाहर का कुछ नही आएगा
मातृभूमि
मैथिली शरण गुप्त
Test
शुरू करने से पहले एक बात बता दे कि इस टेस्ट को तभी दे पाएंगे जब आपने इसके पहले के पार्ट्स पढ़े हो ।
तो देरी किस बात की है , ये रहे पिछले पार्ट्स के लिंक
1. मातृभूमि part 1 https://college-and-competition-preparation.blogspot.com/2023/09/blog-post_27.html
2. मातृ भूमि पार्ट 2 https://college-and-competition-preparation.blogspot.com/2023/09/blog-post.html
1. हिंदी की पुस्तक का क्या नाम है ❓
- भाषा और संस्कृति
- हिंदी भाषा और हिंदी संस्कृति
- भाषा और इसका साहित्य विरासत (Heritage )
- भाषा और भारतीय संस्कृति
उत्तर :भाषा और संस्कृति।
2. हिंदी की बुक की पहली इकाई का नाम क्या है ❓
- नैतिक व सांस्कृतिक विचार एवं जीवन दर्शन Moral and cultural thoughts and philosophy of life
- हिंदी व्याकरण एवं बीज शब्द
- हिंदी कवि , लेखक एवं व्यंग्यकार
- वैचारिक भारतीय भाषाओं में राम
उत्तर : हिंदी कवि, लेखक एवं व्यंग्यकार Hindi poet, writer and satirist
3. हिंदी की पाठ पुस्तक भाषा और संस्कृति की पहली इकाई का पहला पाठ का नाम ❓
- शतरंज के खिलाड़ी
- मातृभूमि
- जीप पर सवार इल्लियां
- भारत है एक संस्कृति
उत्तर : मातृभूमि
4. मातृभूमि है एक
- निबंध
- नाटक
- कविता
- कहानी
उत्तर : कविता
5. मातृभूमि कविता के रचनाकार हैं
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
रामनरेश त्रिपाठी
रामधारी सिंह दिनकर
मैथिलीशरण गुप्त
उत्तर: मैथिलीशरण गुप्त
6. मातृभूमि नामक कविता मैथिलीशरण गुप्त के किस कविता
संग्रह से ली गई है
भारत भारती
सोजे वतन
सप्त सरोज
मानसरोवर
उत्तर : भारत भारती
7. मैथिलीशरण गुप्त की कविता मातृभूमि किस शैली में है
उपदेशात्मक शैली
प्रबंधात्मक शैली
भावात्मक शैली
गीत नाट्य शैली
उत्तर : उपदेशात्मक शैली
8. मातृभूमि कविता किस युग की कविता है
भारतेंदु युग
प्रयोगवादी युग
द्विवेदी युग
छायावादी युग
उत्तर : द्विवेदी युग
9. मैथिलीशरण गुप्त जी का जन्म हुआ था
3 अगस्त 1885
3 अगस्त 1886
3 अगस्त 1887
3 अगस्त 1888
उत्तर : 3 अगस्त 1886
10. मैथिलीशरण गुप्त जी का जन्म स्थान (जन्म भूमि )है लमही ग्राम जिला बनारस उत्तर प्रदेश
चिरगांव जिला झांसी उत्तर प्रदेश
राजापुर गांव बांदा जिला उत्तर प्रदेश
कौसानी ग्राम अल्मोड़ा जिला उत्तर प्रदेश
उत्तर : चिरगांव जिला झांसी उत्तर प्रदेश
11. मैथिलीशरण गुप्त के पिता का नाम था
रामचरण गुप्त
रामशरण गुप्त
सियाराम शरण गुप्त
रामशिरोमणि गुप्त
उत्तर: राम चरण गुप्त
12. मैथिलीशरण गुप्त की माता का नाम था
सुमित्रा बाई
कौशल्या बाई
अहिल्या बाई
उर्मिला बाई
उत्तर : कौशल्या बाई
13. मैथिलीशरण गुप्त अपने माता-पिता की..……. संतान थे पहली
दूसरी
तीसरी
चौथी
उत्तर: तीसरी
14. मैथिलीशरण गुप्त के माता-पिता दोनों ही किस संप्रदाय से संबंध रखते थे
शैव संप्रदाय
वैष्णव संप्रदाय
जैन संप्रदाय
बौद्ध संप्रदाय
उत्तर : वैष्णव संप्रदाय
15. मैथिलीशरण गुप्त की गृह हिंदी शिक्षक का नाम था आचार्य रामचंद्र शुक्ल
महावीर प्रसाद द्विवेदी
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
माखनलाल चतुर्वेदी
उत्तर: महावीर प्रसाद द्विवेदी
16. मैथिलीशरण गुप्त का विवाह किस उम्र में हुआ
8 वर्ष
9 वर्ष
10 वर्ष
18 वर्ष
उत्तर: 9 वर्ष
17. 1910 में भारतीय प्रेस द्वारा मैथिलीशरण गुप्त की कविता – – प्रकाशित हुई
भारत भारती
मातृभूमि
रंग में भंग
पंचवटी
उत्तर : रंग में भंग
18. निम्न में से कौन मैथिलीशरण गुप्त का एक महाकाव्य है भारत भारती
साकेत
रंग में भांग
पंचवटी
द्वापर
उत्तर : साकेत
19. साकेत का शाब्दिक अर्थ होता है
एक जाति
एक समाज
अयोध्या
वृंदावन
उत्तर : अयोध्या
20. साकेत का केंद्रीय( मुख्य) पात्र है
सीता
राम
उर्मिला
यशोधरा
उत्तर: उर्मिला
21. यशोधरा मैथिलीशरण गुप्त का है
खंड काव्य
महाकाव्य
अख्यानक गीति
नाटक
उत्तर: महाकाव्य
22. महाकाव्य में कम से कम कितने सर्ग होते हैं
7
8
9
10
उत्तर : 8
23. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है
रामायण
रामचरितमानस
महाभारत
साकेत
उत्तर : महाभारत
24. मैथिली शरण की प्रसिद्ध कृति यशोधरा में मुख्य पात्र है गौतम बुद्ध
गौतम बुद्ध की पत्नी
गौतम बुद्ध की पुत्री
बुद्ध की माता
उत्तर : गौतम बुद्ध की पत्नी
25. यशोधरा कौन थी
बुद्ध की पत्नी
बुद्ध की बेटी
बुद्ध की माता
इनमें से कोई नहीं
उत्तर : बुद्ध की पत्नी
26. भारत भारती कविता संग्रह है
उपदेशात्मक didactic
प्रबंधात्मक
गीत नाट्य शैली lyric drama style
भावात्मक शैली emotional style
उत्तर: उपदेशात्मक शैली
27 . भारत भारती कविता में किस भावना की प्रधानता है प्रकृति चित्रण nature illustration
राष्ट्रवादी (देश भक्ति) nationalist (patriotism)
श्रृंगार भावना make up feeling
मनोरंजन वाचक entertainmental
उत्तर: राष्ट्रवादी
28. रूबैयत और स्वप्नवासवदत्ता मैथिलीशरण गुप्त के हैं
नाटक
कहानी
कविता
अनुवाद
उत्तर : अनुवाद (संस्कृत से हिंदी)
29. मैथिली शरण गुप्त ...... के मानक सदस्य नियुक्त किए गए लोकसभा Lok Sabha
राज्यसभा Rajya Sabha
विधानसभा legislative Assembly
मंत्रिमंडल cabinet
उत्तर: राज्यसभा
30. निम्न में से कौन मैथिलीशरण गुप्त का खंड काव्य नहीं है जयद्रथ वध
भारत भारती
पंचवटी
द्वापर
यशोधरा
उत्तर : यशोधरा
32. मैथिलीशरण गुप्त को और किस नाम से जाना जाता है राष्ट्रीय कवि
राष्ट्र कवि
भारत की एक आत्मा
उपन्यास सम्राट
उत्तर: राष्ट्रकवि
33. पृथ्वी का वस्त्र कहा गया है
नीले आकाश को
नदियों को
सूर्य और चंद्र को
पक्षियों को
उत्तर : नीले आकाश को
34. पृथ्वी का तट है
हरित
लोहित
श्वेत
ताम्र
उत्तर: हरित
35. पृथ्वी के मुकुट हैं
फूल और तारे
सूर्य और चंद्र
नीला आकाश
नदिया
उत्तर : सूर्य और चंद्र
36. मातृभूमि के मंडन अर्थात आभूषण है
सूर्य और चंद्र
समुद्र
फूल और तारे
खग वृंद
उत्तर: फूल और तारे
37. मातृभूमि की करधनी (मेखला ) है
समुद्र/ सागर/ रत्नाकर
नदियां
सूर्य चंद्र
शेषनाग
उत्तर: समुद्र /सागर /रत्नाकर
38. – – मातृभूमि की नित्य स्तुति वंदना करते हैं
पशु पक्षीयो का समूह
हवाई जहाज
नदियां
पक्षीयो का समूह
उत्तर : पक्षियों का समूह
39. मातृभूमि का अभिषेक कौन करता है
नदियां
समुद्र
बादल
झरना
उत्तर: बादल (पयोद)
40. मातृभूमि – – – की सगुन मूर्ति है
ईश्वर की
माता की
नानी की
धरती माता की
उत्तर: ईश्वर की
41. मृतक समान – – – विवश आंखों को मीचे
सशक्त
अशक्त
प्रशक्त
विषाक्त
उत्तर: अशक्त
42. कवि ने मातृभूमि को – – कहकर संबोधित किया है
नानी
दादी
बुआ
चाची
उत्तर: नानी (मातामही)
43. जिसकी राज में लोट लोट कर बड़े हुए हैं।
इस पंक्ति में – – अलंकार है
अनुप्रास अलंकार
पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
उपमा अलंकार
रूपक अलंकार
उत्तर: पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
नोट : पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार में एक ही शब्द की आवृत्ति कई बार होती है। जैसे : बार-बार आती है मुझको मधुर याद बचपन तेरी इस पंक्ति में बार शब्द दो बार आया है।
44. कवि के अनुसार बाल्य काल में सब किसके समान सुख पाए हैं
स्वामी रामकृष्ण परमहंस
परमहंस
राजकुमार
शहजादा
उत्तर : परमहंस
45. परमहंस बाल्यकाल में सब सुख पाए
इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है
उपमा अलंकार
उत्प्रेक्षा अलंकार
रूपक अलंकार
मानवीकरण अलंकार
उत्तर : उपमा अलंकार
नोट: काव्य में जहां पर किसी वस्तु की तुलना किसी विशेष वस्तु से की जाती है वहां उपमा अलंकार होता है ।
जैसे : सीता का मुख चंद्रमा के समान है और नंदन वन सी फुल उठी है छोटी सी कुटिया मेरी।
46. जिसके कारण – – – कहलाए
आंख के तारे
आसमान के तारे
हीरे मोती
धूल भरे हीरे
उत्तर :धूल भरे हीरे
47. प्रस्तुत कविता में अंक का अर्थ है
गणित का अंक
किसी पुस्तक का भाग
मातृभूमि की गोद
कोई संख्या
उत्तर : मातृ भूमि की गोद
48. त्राण का अर्थ होता है
कष्ट देना
कष्ट से मुक्ति देना
कष्ट का निर्माण करना
उपर्युक्त सभी
उत्तर : कष्ट से मुक्ति देना
49. जिसके कारण धूल भरे हीरे कहलाए में – – अलंकार है रूपक
अनुप्रास
मानवीकरण
उत्प्रेक्षा
उत्तर: रूपक
50. – – – प्रसाद और यह महल हमारे
अभ्रंसक
प्रशंसक
गगन चुंबी
विशालकाय
उत्तर : अभ्रंसक
51. बस तेरे ही सुरस सार से सनी हुई है
इस पंक्ति में अलंकार है
अनुप्रास
पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
उत्प्रेक्षा
वक्रोक्ति
उत्तर : अनुप्रास
नोट: अनुप्रास अलंकार में एक ही अक्षर की आवृत्ति बार-बार होती है जैसे रघुपति राघव राजा राम इस पंक्ति में र की आवृत्ति कई बार हुई।
52. मैथिलीशरण गुप्त जी की भाषा है
ब्रजभाषा
अवधी भाषा
राजस्थानी भाषा
परिष्कृत शुद्ध खड़ी हिंदी
उत्तर: परिष्कृत शुद्ध खड़ी हिंदी
53. जिस प्रेमी का प्रेम हमे – – होता
मुददायक
लाभदायक
यादगार
हानिदायक
उत्तर: मुददायक
54. निर्मल तेरा नीर अमृत के सम उत्तम है
इस पंक्ति में अलंकार है
उपमा अलंकार
रूपक अलंकार
उत्प्रेक्षा अलंकार
मानवीकरण अलंकार
उत्तर: उपमा अलंकार।
55. कविता में कितनी ऋतुओं का वर्णन मिलता है
तीन
चार
पांच
छे
उत्तर: 6
56. चांद के प्रकाश की तुलना की गई है
शुचि सुधा से
निर्मल नीर से
तम से
चांदनी से
उत्तर: शुचि सुधा
57. तरणी का अर्थ होता है
सूर्य
चंद्र
नदियां
समुद्र
उत्तर : सूर्य
58. मातृभूमि को और किन नाम से जाना जाता है
वसुधा
धारा
जन्मभूमि
उपर्युक्त सभी
उत्तर: उपर्युक्त सभी
59. भांति भांति के सरस – – फल मिलते हैं
सुधोपम
सुधासम
मीठे
ताजे
उत्तर; सुधोपम
60 . मातृभूमि की चोटी(वेणी) कौन बना है
बादलों की श्रृंखला( घनावली )
नदियां
पहाड़
वृक्ष और वन
उत्तर : बादलों की श्रेणी
61. कहीं घनावली बनी हुई है तेरी वेणी
इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है
मानवीकरण अलंकार
उत्प्रेक्षा अलंकार
रूपक अलंकार
श्लेष अलंकार
उत्तर रूपक: अलंकार
नोट: कविता में जहां पर एक वस्तु का दूसरे वस्तु होने का आरोप होता है ।वहां रुपए अलंकार होता है।
अर्थात यहां पर दो वस्तुओं के मध्य तुलना नहीं की जाती बल्कि उन्हें एक दूसरों के बराबर बताया जाता है।
जैसे : चरण सरोज पखारन लागा
62. नदिया पैर पखार रही बनकर चेरी
इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है
यमक अलंकार
उपमा अलंकार
मानवीकरण अलंकार
इनमें से कोई नहीं
उत्तर: मानवीकरण अलंकार
नोट: कविता में जहां पर निर्जीव वस्तु को सजीव करके दिखाया जाता है अर्थात प्राकृतिक एवं निर्जीव वस्तुओं को मानवों की भांति सजीव प्रस्तुत किया जाता है वहां मानवीकरण अलंकार होता है।
63. तरूराज का अर्थ
शरद autumn
वसंत spring
हेमंत Hemant
सावन Monsoon
उत्तर: वसंत spring
64. कविता में चेरी का अर्थ
एक फल
विनती
सेविका
चोरी
उत्तर: सेविका maid
65. तू पूजा के योग , कीर्ति तेरी हम गावे ।
मन तो होता, तुझे उठाकर शीश चढ़ावे ।।
में कौन सा अलंकार है
मानवीकरण अलंकार
उपमा अलंकार
रूपक अलंकार
काकू वक्रोक्ति अलंकार
उत्तर: काकू वक्रोक्ति अलंकार
नोट : कविता में जहां पर ध्वनि के आधार पर शब्दों का अर्थ बदल जाता है एवं कवि जो कहना चाहता है वह अर्थ न निकलकर दूसरा अर्थ निकल आता है वहां पर काकू वक्रोक्ति अलंकार होता है
जैसे कि इस पंक्ति में कवि मातृभूमि की प्रशंसा कर रहा है परंतु यदि इसे दूसरे तरीके से ध्वनि बदलकर पढ़ा जाए तो ऐसा लगता है कि कवि मातृभूमि का उपहास उड़ा रहा है।
66. मातृभूमि कविता में किन-किन छंदों का प्रयोग हुआ है
रोला और सोरठा
रोल और चौपाई
दोहा और चौपाई
रोला और उल्लाला
उत्तर: रोला और उल्लाला
67. पाखंडी ही धूल चढ़ा कर .......... में तेरी
मन
तन
मनु
तनु
उत्तर: तनु
68. लोचन युत भी अंध हैं में अलंकार है
विरोधाभास अलंकार Paradoxical figure of speech
मानवीकरण अलंकार personification figure of speech
उपमा अलंकार simile figure of speech
वक्रोक्ति अलंकार quibble
Ans: विरोधाभास अलंकार Paradoxical figure of speech
नोट: कविता में जहां वास्तविक विरोध ना होते हुए भी विरोध का आभास होता है वहां विरोधाभास अलंकार होता है। इस परिस्थिति में दो विरोधाभासी शब्द एक ही स्थान पर प्रयुक्त होते हैं।
69. मेखला का अर्थ
पांव का पैजानिया
कमर का करधनी
हाथों की चूड़ी
पैरों का महावर
उत्तर: कमर का करधनी waist belt (girdle)
68. निरख़ का अर्थ
रख कर
देख कर
सुंदर
नीर(पानी)
उत्तर: देख कर
70. मातृभूमि का प्रेम प्रवाह क्या है
आकाश
पर्वत
सूर्य
नदियां
उत्तर : नदियां
71. कवि मातृभूमि के लिए क्या करना चाहते हैं
त्याग Sacrifice
साधना meditation
आत्म समर्पण surrender
तपस्या penance
उत्तर : आत्मसमर्पण( surrender)
72. गुप्त जी का अत्यंत प्रिय छंद कौन सा है
चौपाई
गीतिका
सोरठा
हरिगीतिका
उत्तर : हरिगीतिका
73. पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणियों से कौन निकट का संबंध रखता है
ईश्वर
मानव
मातृभूमि
आकाश
उत्तर : मातृभूमि mother land (Birth land)
74. प्रत्युपकार countermeasures का तात्पर्य है
अपकार disservice
उपकार बदले में किया जाने वाला उपकार
उपकार के बदले तिरस्कार disdain
पैसे देना
उत्तर : उपकार के बदले किए जाने वाला उपकार
तो इस प्रकार से हिंदी के पहले पाठ मातृभूमि का पूरी तरह से अध्ययन कंप्लीट होता है इस टेस्ट में आप अपने मूल्यांकन Evaluation करिएगा कि आपका प्रदर्शन कैसा रहा और अगर अच्छा रहा हो तो बहुत ही बधाई हो और यदि मध्य रहो तो उसके लिए भी आपको बधाई हो और यदि अत्यंत ही कम रहा हो तो कोई बात नहीं अगली बार पुनः प्रयास करिए । इसके पिछले पार्ट्स को एक बार पुनः पढ़िए
तो मिलेंगे अगले पोस्ट में नई जानकारी के साथ
तब तक के लिए धन्यवाद।
मातृभूमि पार्ट 1 लिंकhttps://college-and-competition-preparation.blogspot.com/2023/09/blog-post_27.html
मातृभूमि part 2 link https://college-and-competition-preparation.blogspot.com/2023/09/blog-post.html
शतरंज के खिलाड़ी पार्ट 1 लिंकhttps://college-and-competition-preparation.blogspot.com/2023/10/1-2-imp-facts-and-points.html
शतरंज के खिलाड़ी पार्ट 2 लिंक https://college-and-competition-preparation.blogspot.com/2023/10/part-2-2-first-year-foundation.html

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें